उत्तराखण्ड की नाट्य कला (फिल्म एवं अन्य) / Uttarakhand Ki Natya Kala

उत्तराखण्ड नाट्य कला (फिल्म एवं अन्य) Uttarakhand Ki Natya Kala

उत्तराखण्ड नाट्य कला की शुरुआत गढ़वाली – कुमाऊँनी सिनेमा से हुई । गढ़वाली-कुमाऊँनी बोली में सिनेमा का इतिहास 1981 के फिल्म जग्वाल(गढ़वाली में) शुरू होता है। 1981 से 2009 तक कुल 58 गढ़वाली बोली की और 4 कुमाऊँनी बोली की फिल्में प्रदर्शित हुई हैं। सिनेमाघरों में दर्शकों की संख्या घटने के कारण 2005 के बाद प्रायः वीडियो फिल्में बनाई जा रही हैं।

प्रमुख फिल्में:-

  • जग्वाल (गढ़वाली) – राज्य की प्रथम फिल्म, निर्माता पारेश्वर गौड़ द्वारा निर्मित। इसके नायक पारेश्वर गौड़ व रमेश मैन्दोलिया और नायिका कुसुम बिष्ट थी।
  • घरजवै (गढ़वाली) – विश्वेश्वर दत्त नौटियाल द्वारा निर्मित यहा 35 MM की एकमात्र गढ़वाली फिल्म है। यह 1985 में बनी और दिल्ली के संगम सिनेमाहाल नें लगातार 29 सप्ताह (सर्वाधिक) चली। यह सर्वाधिक सफल गदवाली फिल्म रही। इसमें अभिनेता बलराज नेगी और अभिनेत्री शान्ति चतुर्वेदी थी।
  • छोटी ब्वारी (गढ़वाली) – हिन्दी फिल्म ‘हिमालय के आंचल में ‘ को ही छोटी ब्वारी के रूप में डब किया गया था।
  • प्यारु रुमाल (गढ़वाली) – नेपाली फिल्म ‘कुसुमी रुमाल’ का गढ़वाली भाषा में डब फिल्म है।
  • मेघा आ (कुमाऊँनी) – कुमाऊँनी बोली की प्रथम फिल्म।
  • तेरी सौं (गढ़वाली) – निर्माता/निदेशक अनुज जोशी निर्मित उत्तराखण्ड आंदोलन पर केन्द्रित (2003 में)।
  • चेली – 2004 में प्रदर्शित कुमाऊँनी फिल्म।
  • अमर शहीद श्रीदेव सुमन – 2007 में प्रदर्शित गढ़वाली फिल्म।
  • चालदा जातरा – जौनसारी क्षेत्र की एकमात्र डॉक्यूमेंटरी फिल्म।
  • याद आली टिहरी – 2010 में अनुज जोशी द्वारा निर्देशित गढ़वाली फिल्म।

प्रमुख लोक कलाकार:-

  • कल्पना चौहान, विद्योत्तमी नेगी, रेखा धस्माना, अनुराधा निराला, मीना राणा, कबूतरी देवी आदि – गढ़वाली गायिका
  • जीत सिंह नेगी – गढ़वाली के प्रमुख गायक
  • नरेन्द्र सिंह नेगी, गणेश वीरान – गढ़वाली के प्रमुख गायक/संगीतकार
  • सन्तोष खेतवाल – गढ़वाली गीतकार
  • जगदीश बकरोला, प्रीतम भरतवाण, मंगलेश डंगवाल, वीरेन्द्र डंगवाल, वीरेन्द्र राजपूत, गजेन्द्र राणा आदि – गढ़वाली गायक
  • अनिल बिष्ट व वीरेन्द्र नेगी – गढ़वाली गायक/गीतकार/संगीतकार
  • राजेन्द्र चौहान व संजय कुमोला – गढ़वाल के संगीतकार
  • बसन्ती बिष्ट – गढ़वाल/कुमाऊँ की एक मात्र जागर गायिका
  • चन्द्र सिंह राही – कुमाऊँनी/गढ़वाली लोक गायक/गीतकार/संगीत निर्देशक
  • हीरा सिंह राणा – कुमाऊँनी गीतकार एवं गायक
  • बीना तिवारी, हेमा ध्यानी – कुमाऊँनी गायिका
  • गिरीश तिवारी ‘गिर्दा’, शेरदा अनपढ़ – कुमाऊँनी जनकवि
  • सुमन वर्मा – जौनसारी/बाउरी/हिमांचली गायिका
  • रतन सिंह जौनसारी – जौनसारी रंगकर्मी/कवि/लेखक
  • जगतराम वर्मा, फकीरा सिंह चौहान – जौनसारी गायक
  • नंदलाल भारती – जौनसारी गायक/रंगकर्मी

You Can Also Read These  Articles :